OLA ELECTRIC

Rahuldixit

New member
Model
OLA ROADSTER 3.5 KW
Dealer Name
OLA ELECTRIC SANJAY PLACE AGRA
Company Name
OLA ELECTRIC
Customer Care Number
8033113311
Loss Amount
100000
Ratings
5.00 star(s)
Opposite Party Address
SANJAY PLACE AGRA
सेवा में,
ग्राहक सेवा विभाग
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रा. लि.
बेंगलुरु, कर्नाटक


महोदय,

मैंने आपसे दिनांक april 2026को ओला मोटरसाइकिल, मॉडल ROADSTER 3.5KWचेसिस नं……P53BJDCB2EJA00409
डीलर M/स…OLA ELECTRIC SANJAY PLACE AGRA .. से खरीदी थी। खरीदने के तुरंत बाद ही गाड़ी में लगातार तकनीकी खराबियां आने लगीं।

खेद का विषय है कि जिस डीलर से मैंने गाड़ी खरीदी थी, उसने आपकी कंपनी के असहयोगात्मक रवैये और ग्राहकों की शिकायतों से तंग आकर डीलरशिप ही छोड़ दी। इससे सिद्ध होता है कि समस्या केवल मेरी गाड़ी में नहीं बल्कि आपकी पूरी व्यवस्था में है।

मेरी मुख्य शिकायतें इस प्रकार हैं:

1. सर्विस सेंटर की अनुपलब्धता और लूट: मेरे घर से एकमात्र अधिकृत सर्विस सेंटर लगभग 20 km दूर है। गाड़ी को टेम्पो में लादकर ले जाने का खर्च अकेले ₹500 आता है।
2. भ्रष्टाचार और जबरन वसूली: सर्विस सेंटर पर भारी भीड़ और कुप्रबंधन के कारण स्टाफ द्वारा जल्दी काम
3. गारंटी की आड़ में धोखाधड़ी: सर्विस के दौरान रबर पार्ट्स और अन्य छोटे पार्ट्स को, जो वारंटी में कवर होने चाहिए, "वारंटी में नहीं हैं" कहकर जबरन बदल दिए जाते हैं और ₹1000 तक का अवैध बिल थमा दिया जाता है। इस प्रकार मामूली कमी ठीक कराने में भी कुल ₹2000 तक का खर्च आ जाता है।

मैं अब तक छोटी-छोटी शिकायतों के लिए 2 बार सर्विस सेंटर जा चुका हूं और दोनों बार मुझे उपरोक्त सभी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

इस संबंध में मैंने दि- 09/08/26 को कंपनी में शिकायत क्रमांक13776886.दर्ज कराई थी। उसके जवाब में आपके प्रतिनिधि ने फोन नंबर+918044478703से दिनांक10-08-26. को फोन कर कहा कि "कंपनी के नियमानुसार भुगतान तो आपको करना ही होगा"। अर्थात कंपनी अपनी जिम्मेदारी से साफ मुकर रही है।

यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का खुला उल्लंघन है। आपने दोषपूर्ण उत्पाद बेचकर और घटिया सर्विस देकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है।

अतः मैं आपसे 15 दिन के अंदर निम्न मांग करता हूं:
1. मेरे घर से पिकअप और ड्रॉप की मुफ्त सुविधा के साथ गाड़ी की सभी कमियों को स्थायी रूप से ठीक किया जाए।
2. अब तक सर्विस पर खर्च हुए ₹4000 मुझे वापस किए जाएं।
3. सर्विस सेंटर में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

यदि 15 दिन में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो मैं उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दायर कर हर्जाने, मानसिक उत्पीड़न और मुकदमे के खर्च की वसूली करूंगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

सादर,
भावदीय


VIKAS DIWAKAR
VICHLE NO UP80JB1511

संलग्नक: बिल, सर्विस बिल, शिकायत की कॉपी

दिनांक:20/08/2026
 
Hello @Rahuldixit

Thank you for reaching out. We noticed that you are facing the similar problem with OLA Electric that has already been addressed in a different thread. We kindly request you to please review that thread for the information you’re looking for.


If you still have any questions or need further clarification, feel free to reply here with the specific question that wasn’t answered in the previous thread. Our team will be happy to assist you further.

Thanks
 
Back
Top