Zoomcar Not Repair My Car

sakir@123

New member
Policy Name
Accident Claim
Company Name
Zoomcar India Private Limited 7th Floor, Tower-B, Diamond District, HAL Airport Road, Kodihalli, Bengaluru – 560008 Alternative Registered Address: No. 147, 1st Floor, Anjaneya Techno Park, HAL Old Airport Road, Bangalore – 560008
Customer Care Number
+917969099700
Loss Amount
150000
Ratings
1.00 star(s)
Opposite Party Address
7th Floor, Tower-B, Diamond District, HAL Airport Road, Kodihalli, Bengaluru – 560008 Alternative Registered Address: No. 147, 1st Floor, Anjaneya Techno Park, HAL Old Airport Road, Bangalore – 560008
1.यह कि मेरे व्यवहारी आप विपक्षी के कंपनी/प्लेटफॉर्म पर एक होस्ट के रूप में कार्यरत है ।
2.यह कि मेरे व्यवहारी की गाड़ी संख्या UP14ER4941 आपके कंपनी/प्लेटफॉर्म पर पिछले एक वर्ष से अटैच है।
3.यह कि आप विपक्षी के नियम एवं शर्तों के अनुसार गेस्ट द्वारा ट्रिप के दौरान वाहन को हुए किसी भी प्रकार की डैमेज की पूर्ण जिम्मेदारी कंपनी द्वारा ली जाती है और क्षतिग्रस्त वाहन को रिपेयर करने मै होने वाले सभी प्रकार के खर्चों का पूर्ण वहन आप विपक्षी द्वारा किया जाता है । जिसके बाबत आप गेस्ट से ट्रिप प्रोटेक्शन चार्ज भी लेते है।
4.यह कि मेरे व्यवहारी को एक बुकिंग जिसकी बुकिंग न० JPSNKVS16 दिनांक 17/01/2026 9:00 P.M से 18/01/2026 08:00 A.M तक की प्राप्त हुई।
5.यह कि मेरे व्यवहारी ने दिनांक 17/01/2026 को रात क़रीब 8:45 पर आप विपक्षी के गेस्ट गर्व जैन को उपरोक्त वाहन की चाबी सौंप दी थी।
6.यह कि दिनांक 18/01/2026 को आप विपक्षी के गेस्ट ने उक्त वाहन का ऐक्सिडेंट कर दिया था जिसके पश्चात आप विपक्षी के गेस्ट ने एक्सीडेंट के बाद क्लेम प्रॉसेस के लिए अनिवार्य सभी कार्रवाई करने के पश्चात् आप विपक्षी की ओर से उक्त क्षतिग्रस्त वाहन को गैरेज तक ले जाने के लिए गेस्ट को टोइंग वेन उपलब्ध कराई जिसके पश्चात उक्त वाहन को टोइंग वेन के चालक ने आप विपक्षी के एफिलिएटेड गैरेज को दिनांक 18/01/2026 को ड्रॉप कर दिया ।
7.यह कि दिनांक 19/01/2026 को आप विपक्षी द्वारा मेरे व्यवहारी को ईमेल के माध्यम से बताया गया की मेरे व्यवहारी के वाहन को विपक्षी सं० 2 विनायक ऑटोमोबाइल्स प्लॉट नंबर – 467, एफ ब्लॉकसेक्टर – 63, नोएडा – 201301 owner अजय मल्होत्रा मोबाइल नंबर – 9818435436 के गैराज में भेज दिया गया है ।
8.यह कि उसके पश्चात आप विपक्षी द्वारा उक्त वाहन मै आपके गेस्ट गर्व जैन द्वारा किए एक्सीडेंट मै होने वाले नुकसान का मुआयना किया गया और उसके रिपेयर कोस्ट की अनुमानित लागत तैयार की गई ।
9.यह कि दिनांक 05/02/2026 को मेरे व्यवहारी को आप विपक्षी द्वारा ईमेल के माध्यम से उक्त वाहन के क्लेम का अप्रूवल जो कि ₹110649/- ( रूपए एक लाख दस हजार छह सौ उनचास मात्र) भेजा था। और क्लेम न0 I4LTF6 प्रदत्त किया।
10.यह कि मेरे व्यवहारी ने अप्रूवल आने के पश्चात् जब आप विपक्षी संo-2 से उक्त वाहन के रिपेयर की बात की तो पता चला कि आप विपक्षी संo-1 द्वारा अभी तक क्लेम अमाउंट की पेमेंट विपक्षी संo-2 को नहीं की गई है और गैराज वाले बिना धनराशि प्राप्त होने से पूर्व उक्त वाहन के रिपेयर का कार्य करने से मेरे व्यवहारी को मना कर दिया गया ।
11.यह कि विपक्षी संo-2 द्वारा मेरे व्यवहारी को बार बार कॉल करके रिपेयर अमाउंट की धनराशि को मेरे व्यवहारी द्वारा अदा करने के लिए परेशान करने लगे और रिपेयर अमाउंट देने से मना करने पर आप विपक्षी के गैरेज द्वारा मेरे व्यवहारी के वाहन को ले जाने के लिए विवश करने लगे।
12.यह कि मेरे व्यवहारी ने आप विपक्षी को कई बार कॉल, ईमेल,वह ऐप में चैट के माध्यम से, व ट्यूट के माध्यम से भी उक्त समस्या के बारे मै अवगत कराया गया लेकिन आप विपक्षी द्वारा बार मेरे व्यवहारी को किसी भी तरह से कोई जवाब नहीं दिया गया
13.यह कि मेरा व्यवहारी द्वारा आये दिन आप विपक्षी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की जाती रही है लेकिन आप विपक्षी के कस्टमर एग्जीक्यूटिव मेरे व्यवहारी को यह कहकर टाल दिया करते है कि क्लेम संबंधी समस्याओं को रिलेशनशिप मैनेजर ही हैंडल करते है और मेरे व्यवहारी को Realationship Manager D Price व Senior Relationship Manager Ram के कॉल बेक रिक्वेस्ट डाल दिया करते है और मेरे व्यवहारी को कॉल बेक का इंतज़ार करने लिए बोल दिया जाता है। लेकिन आज दिनांक तक मेरे व्यवहारी को आप विपक्षी के Realationship Manager D Price व Senior Relationship Manager राम द्वारा मेरे व्यवहारी को कभी भी कोई कॉल बेक उक्त वाहन के क्लेम के सम्बन्ध में नहीं की गईl
14.यह कि मेरे व्यवहारी को करीब 2 महीने से 15 हजार प्रतिमाह का नुकसान हो रहा है। जिसकी भरपाई भी आप विपक्षी द्वारा की जाएगी
15.यह की आप विपक्षीगण जाबूझकर उक्त वाहन को रिपेयर करने मे देरी कर रहे है।
16.यह कि मेरे व्यवहारी को आप विपक्षीगण द्वारा मानसिक व आर्थिक रूप से जानबूझकर तंग व परेशान किया जा रहा है
 
Back
Top